नवादा में नाबालिग को बांधकर पिटाई का आरोप, जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने की कोशिश; अस्पताल में इलाज जारी

नवादा। हिसुआ थाना क्षेत्र के अरियान गांव में एक नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट कर उसे कथित तौर पर रस्सी से बांधकर करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्चे को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने की कोशिश भी की गई।

Sep 20, 2026 - 22:02

परिजनों के मुताबिक, किसी विवाद को लेकर नाबालिग को पकड़कर उसके साथ मारपीट की गई और रस्सी से बांध दिया गया। आरोप है कि इस दौरान उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने की कोशिश की गई। करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद किसी तरह बच्चे को वहां से मुक्त कराया गया।

घटना के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

परिजनों ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिवार की ओर से पुलिस को आवेदन देने की बात कही गई है। पुलिस आवेदन मिलने के बाद मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच करेगी। घटना के वास्तविक कारण और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0