बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर; CCTV में कैद हुई वारदात

बाढ़:- थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक से सटे रामायण नगर मोहल्ले में घर के आगे सोना-चांदी की दुकान चला रहे दुकानदार दीपक कुमार पर ग्राहक बनकर पहुंचे दो अपराधियों ने हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Sep 17, 2026 - 12:04

बताया जा रहा है कि दो युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से जेवर दिखाने को कहा। जेवर पसंद करने के बाद अपराधियों ने ऑनलाइन पैसे भेजने की बात कही। इसी दौरान जब दुकानदार सामान निकालने के लिए नीचे झुके, तभी एक अपराधी ने कमर से भारी हथौड़ा निकालकर उनके सिर पर लगातार करीब चार वार कर दिए।

हमले में दुकानदार दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए और शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक दोनों अपराधी मौके से फरार हो चुके थे।

परिजनों ने आनन-फानन में घायल दीपक कुमार को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनके माथे पर कई टांके लगाए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराने की सलाह देते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमलावरों का मकसद लूट था या किसी अन्य वजह से उन्होंने दुकानदार पर हमला किया।

फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज होने की भी जानकारी नहीं है। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0