बलियापुर में सिर कटी युवती हत्याकांड का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश; 4 आरोपी गिरफ्तार

धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटी युवती के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, युवती की हत्या प्रेम विवाह से नाराज उसके ससुर ने कथित तौर पर साजिश रचकर कराई थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Sep 15, 2026 - 19:36
बलियापुर में सिर कटी युवती हत्याकांड का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश; 4 आरोपी गिरफ्तार

धनबाद:-बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटी युवती के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, युवती की हत्या प्रेम विवाह से नाराज उसके ससुर ने कथित तौर पर साजिश रचकर कराई थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड की कड़ियां जोड़ी गईं। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों और वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, युवती के प्रेम विवाह से ससुराल पक्ष में नाराजगी थी। इसी नाराजगी के चलते हत्या की साजिश रची गई और युवती को मौत के घाट उतार दिया गया।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आए सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0