दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को राष्ट्रीय सम्मान, ‘प्राइवेट ग्रेन्योर’ श्रेणी में मिला पुरस्कार

बेंगलुरु/रांची। झारखंड के लिए गौरव का पल सामने आया है। दुमका जिले के मधुबन निवासी रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को राष्ट्रीय स्तर पर रेशम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।

Sep 20, 2026 - 20:55
दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को राष्ट्रीय सम्मान, ‘प्राइवेट ग्रेन्योर’ श्रेणी में मिला पुरस्कार

बेंगलुरु/रांची:- झारखंड के लिए गौरव का पल सामने आया है। दुमका जिले के मधुबन निवासी रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को राष्ट्रीय स्तर पर रेशम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।

केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर बेंगलुरु स्थित गांधी कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में शम्भूनाथ देहरी को ‘प्राइवेट ग्रेन्योर’ यानी निजी बीज उत्पादक श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें यह सम्मान दिया।

शम्भूनाथ देहरी के इस राष्ट्रीय सम्मान से झारखंड के रेशम किसानों और राज्य के रेशम उद्योग को नई पहचान मिली है। उनके कार्य ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम में झारखंड के हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प विभाग के निदेशक सहित विभिन्न राज्यों के निदेशक और कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। यह उपलब्धि राज्य के रेशम क्षेत्र से जुड़े किसानों के लिए भी उत्साह बढ़ाने वाली मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0