PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर रांची में रक्तदान शिविर, भाजयुमो ने सेवा संकल्प अभियान के तहत किया आयोजन
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा दिवस’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रांची में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर में पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लेकर रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना बताया गया।
भाजपा झारखंड की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने की घोषणा की गई है। अभियान के तहत रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, वृक्षारोपण और अन्य सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।
रांची में आयोजित रक्तदान शिविर को भी इसी अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा गतिविधियों में भागीदारी का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0