नालंदा में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली, मौके पर मौत; कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के कल्याणबिगहा थाना क्षेत्र के कोलावा गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति ने कथित तौर पर पत्नी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद भाग रहे आरोपी पति को पुलिस ने कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
नालंदा:-बिहार के नालंदा जिले के कल्याणबिगहा थाना क्षेत्र के कोलावा गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति ने कथित तौर पर पत्नी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद भाग रहे आरोपी पति को पुलिस ने कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मृतका की पहचान 26 वर्षीय कांति देवी, पत्नी मन्नू कुमार लड्डू मांझी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति करीब दो महीने पहले दरभंगा से ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर घर लौटा था। मजदूरी से मिले पैसों से वह बाइक खरीदना चाहता था, जबकि पत्नी घर बनाने की बात पर जोर दे रही थी।
परिजनों के अनुसार, इसी बात को लेकर गुरुवार देर शाम दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि पति शराब के नशे में घर पहुंचा। जैसे ही पत्नी ने दरवाजा खोला, उसने कथित तौर पर उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने से कांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। कल्याणबिगहा थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद में गोली मारकर हत्या की बात सामने आई है। आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि मृतका की छह बेटियां हैं, जिनमें सबसे छोटी बेटी महज 9 महीने की है। मां की मौत और पिता के जेल जाने के बाद बच्चों की जिम्मेदारी अब उनकी बुजुर्ग दादी के सामने है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

