चेन्नई में समस्तीपुर के युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाज के दौरान 26 वर्षीय गुलशन की मौत

रोसड़ा (समस्तीपुर): रोसड़ा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी 26 वर्षीय गुलशन कुमार की चेन्नई में चाकू से हुए हमले के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sep 19, 2026 - 11:59

गुलशन कुमार जाखड़ धर्मपुर पंचायत के धर्मपुर गांव निवासी राजेश महतो के पुत्र थे। पंचायत समिति सदस्य शंभू बैठा के अनुसार, गुलशन पिछले कई वर्षों से चेन्नई में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। करीब दो महीने पहले ही वह काम के सिलसिले में चेन्नई गए थे।

परिजनों के मुताबिक, 16 सितंबर को काम पर जाने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने गुलशन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनकी गर्दन पर गंभीर चोट लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गुलशन अपने पीछे पत्नी चंदा देवी और दो छोटे पुत्रों को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अंतिम संस्कार चेन्नई में ही किए जाने की बात बताई गई है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0