दो डिसमिल जमीन के विवाद में 3 साल की बच्ची पर ईंट से हमला, मुजफ्फरपुर ले जाते समय मौत
शिवहर: जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के बराही गांव में दो डिसमिल जमीन को लेकर हुए विवाद में तीन वर्षीय बच्ची पर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल बच्ची को शिवहर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बराही निवासी दीनबंधु कुमार का सुरेंद्र राय और नंदकिशोर राय के परिवार से करीब दो डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में दीनबंधु कुमार और उनकी पत्नी रिंकी कुमारी ने तरियानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
परिजनों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद जब वे घर पहुंचे, तो विपक्षी पक्ष की महिला रेणु देवी ने तीन वर्षीय छोटी कुमारी पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए शिवहर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद तरियानी थाना पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस जमीन विवाद और बच्ची पर हुए हमले समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि जमीन विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और स्थिति को शांत कराया गया था। इसके कुछ देर बाद बच्ची पर हमला किए जाने की सूचना मिली। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बच्ची की मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0