रेल यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट: 20 सितंबर से 5 अक्टूबर तक 52 ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले

पटना। पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के अंतर्गत राजेंद्र पुल पर नए डबल लाइन पुल के निर्माण कार्य के कारण 20 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। निर्माण कार्य को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है।

Sep 20, 2026 - 17:00

इस अवधि में 52 ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। इसके अलावा कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव यानी उन्हें री-शेड्यूल किया गया है।

रेलवे के मुताबिक, कुछ ट्रेनों को किऊल स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट या शॉर्ट-ओरिजिनेट भी किया जाएगा। परिचालन में इन बदलावों का असर हावड़ा, कोलकाता, पटना, दिल्ली, अमृतसर, रांची, टाटानगर, गोरखपुर, जयनगर, रक्सौल, पुरी समेत कई प्रमुख शहरों और रेल मार्गों पर पड़ सकता है।

रेलवे के इस फैसले से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लेटेस्ट रनिंग स्टेटस, रूट और समय जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन को सामान्य किए जाने की योजना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रेलवे की आधिकारिक सूचना के आधार पर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0