MLC चुनाव में जन सुराज का बड़ा दांव, प्रशांत किशोर ने 5 उम्मीदवारों का किया ऐलान; शिक्षकों को 7वां वेतनमान दिलाने का वादा
पटना। बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने रविवार को पांच विधान परिषद सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया।
पटना। बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने रविवार को पांच विधान परिषद सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया।
जन सुराज की ओर से पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आफाक अहमद, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसपी राय, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन और दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रवींद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी ने बताया कि अभी तीन अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। तिरहुत शिक्षक, तिरहुत स्नातक और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम अगले तीन-चार दिनों में घोषित किए जाने की बात कही गई है।
शिक्षकों के मुद्दे पर जन सुराज का फोकस
प्रेस वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने शिक्षकों के लिए 7वां वेतनमान लागू कराने, वित्त रहित एवं वित्त पोषित शिक्षकों को शिक्षक श्रेणी में समायोजित करने और शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक कार्यों में तैनाती को लेकर स्पष्ट मानक तय करने की मांग रखी।
प्रशांत किशोर ने कहा कि इन मांगों को जन सुराज अपनी मांग मानेगा और अगले दो-तीन वर्षों तक शिक्षक समुदाय के साथ मिलकर इन मुद्दों पर काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार से इन मांगों को मनवाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
स्नातक सीटों पर बेरोजगार युवाओं को लेकर दावा
प्रशांत किशोर ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों को लेकर भी पार्टी की योजना बताई। उन्होंने कहा कि यदि जन सुराज समर्थित उम्मीदवार चुनाव जीतकर विधान परिषद पहुंचते हैं, तो प्रत्येक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 10 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने की जिम्मेदारी जन सुराज, निर्वाचित प्रत्याशी और उनकी होगी।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती समेत जन सुराज के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

