पप्पू तांती हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 3 लाख की सुपारी देकर कराई गई हत्या; 8 आरोपी जेल में

भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहद्दीनगर निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू तांती हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, पप्पू तांती की हत्या तीन लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी।

Sep 19, 2026 - 13:28
पप्पू तांती हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 3 लाख की सुपारी देकर कराई गई हत्या; 8 आरोपी जेल में

भागलपुर:- बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहद्दीनगर निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू तांती हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, पप्पू तांती की हत्या तीन लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी।

मामले में मुख्य आरोपी शशि मोदी के भांजे कृष्णा मोदी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वहीं पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक शूटर और एक लाइजनर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुतुबगंज निवासी सुमन कुमार और मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी शूटर नितीश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में अब तक आठ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि पप्पू तांती की हत्या के लिए शशि मोदी ने तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन शशि मोदी अपने घर पर मौजूद था और वारदात को अंजाम देने वाले लोगों के संपर्क में था।

पुलिस का दावा है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। मुख्य आरोपी शशि मोदी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों को भी रिमांड पर लेने की प्रक्रिया चल रही है।

फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। पुलिस पूरे मामले में हत्या की साजिश, सुपारी की रकम और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0