सुबह कॉफी पीते ही तेज हो जाती है हार्टबीट? इसे हल्के में न लें, जान लें इसके क्या कारण हैं

Aug 18, 2026 - 18:00
सुबह कॉफी पीते ही तेज हो जाती है हार्टबीट? इसे हल्के में न लें, जान लें इसके क्या कारण हैं

HEALTH DESK : सुबह की शुरुआत कई लोग गर्मागर्म कॉफी के साथ करते हैं। उठते ही खाली पेट कॉफी पीने से ही उनकी नींद खुलती है और शरीर में चुस्ती महसूस होती है। लेकिन कुछ लोगों को कॉफी पीने के बाद दिल तेज धड़कने, धड़कन बढ़ने या दिल की धड़कन बीच-बीच में रुकने जैसी महसूस हो सकती है। ऐसा होने पर हमेशा घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर बार-बार ऐसा हो तो इसे नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए। 

डॉक्टर की माने तो सीमित मात्रा में कॉफी पीने से कोई नुकसान नहीं है लेकिन कुछ लोग कैफीन के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं। डॉक्टर ने बताया कि कैफीन का सेवन करने से तंत्रिका तंत्र एक्टिव होते हैं और शरीर में कुछ अस्थायी परिवर्तन आने लगते हैं। कैफीन एड्रेनालाईन हार्मोन को अचानक बढ़ाता है, जिससे शरीर फाइट और एक्टिव मोड में आ जाता है। 

ऐसी स्थिति में कुछ लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट बीट तेज होने और अलर्टनेस कुछ देर के लिए बढ़ सकती है। सीमित मात्रा में कैफीन का सेवन हार्ट को नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन ज्यादा कैफीन का सेवन या इसके प्रति बढ़ी हुई संवेदनशीलता दिल से जुड़े लक्षणों का कारण बन सकती है।

ज्यादा कॉफी पीने से क्या होता है? 

  • दिल की धड़कन तेज होना या धड़कन महसूस होना
  • सीने में दर्द
  • चक्कर या कमजोरी महसूस होना
  • सांस लेने में परेशानी
  • खासकर खाली पेट तेज कॉफी पीने से कैफीन का असर ज्यादा होता है।

हालांकि दिल की धड़कन बढ़ने के कैफीन के अलावा अन्य कारण भी हो सकते हैं। सुबह-सुबह तेज होने वाली धड़कन का कारण भले ही कॉफी लगे लेकिन इसके दूसरे कारण भी हो सकते हैं जैसे एनर्जी ड्रिंक्स, धूम्रपान, प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट्स, पानी की कमी और मानसिक तनाव भी इसे ट्रिगर कर सकते हैं।

दिल की धड़कन तेज होना कब खतरनाक है?

दिल की धड़कन तेज होने सामान्य हो सकता है लेकिन अगर बार-बार आपको ऐसा महसूस हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। ऐसा हार्ट अरिदमिया के कारण भी हो सकता है। अगर ये लक्षण भी दिखें तो सावधान होने की जरूरत है।

  • सीने में दर्द या जकड़न
  • सांस लेने में कठिनाई
  • चक्कर आना या सिर हल्का महसूस होना
  • बेहोशी या बेहोशी के करीब
  • बिना काम के तेज पसीना आना
  • आराम की स्थिति में भी तेज हार्ट बीट

डॉक्टर की मानें तो सिर्फ कैफीन ज्यादा लेने से ऐसा महसूस होता है तो इसका सेवन कम करना, खाली पेट कॉफी न पीना, पर्याप्त पानी पीना और पर्याप्त नींद लेना, इन सभी उपायों से लक्षणों में काफी कमी आएगी। इसलिए अगर बार-बार ऐसा महसूस ह तो इसका कारण समझने की कोशिश करें। एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए है, किसी भी लक्षण या समस्या की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0