स्पेन की सीमा पर प्रवासियों की भारी भीड़, 60 हजार पहुंचे, 34 की मौत

Aug 1, 2026 - 17:05
स्पेन की सीमा पर प्रवासियों की भारी भीड़, 60 हजार पहुंचे, 34 की मौत

NEWS DESK : स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने मोरक्को से स्पेन के सियूटा इलाके में घुसने की कोशिश के दौरान कम से कम 34 प्रवासियों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि सीमा पर लोगों को वापस भेजने की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए समुद्र किनारे बैरियर के पास तैरने वाले बॉय (Buoys) लगाए जाएंगे.

सांचेज ने हाल में बड़ी संख्या में प्रवासियों के देश में घुसने की घटना को स्पेन की सीमा पर हमला और उसकी संप्रभुता (Sovereignty) का उल्लंघन बताया. पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में करीब 40 हजार प्रवासी मोरक्को से स्पेन के इलाके में पहुंच गए. इनमें से कई लोग भूमध्य सागर (समुद्र के रास्ते) के रास्ते तैरकर सीमा पार करने में सफल रहे.

सियूटा के प्रशासनिक प्रमुख जुआन जीसस विवास ने बताया कि मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश के दौरान कम से कम 34 प्रवासियों की जान चली गई. उन्होंने कहा, '' सियूटा जिस स्थिति से गुजर रहा है, वह बहुत ही भयावह है.''

गुरुवार (30 जुलाई) को सीमा पर भड़का संकट शुक्रवार  (31 जुलाई) को भी जारी रहा जहां सीमा के मोरक्को वाले क्षेत्र में सुरक्षाबलों एवं प्रवासियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं.

स्पेन के प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सीमा उल्लंघन की निंदा की. स्पेन के नेता ने मानव तस्करों को दोषी ठहराते हुए कहा कि वे 'बहुत से युवाओं को बहकाते हैं और अंततः उनमें से कई को मौत के मुंह में धकेल देते हैं.''

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि सियूटा के पास एक पहाड़ी पर सैकड़ों प्रवासी इकट्ठा है. उन्हें रोकने के लिए मोरक्को की सेना ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन इसके बावजूद वे नहीं मानें. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0