'सुपर CM जिंदाबाद', संजय झा के आवास पहुंचे नीतीश तो JDU कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह-सुबह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर पहुंच गए. दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई. संजय झा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की डिमांड है कि अक्टूबर के बाद जिलों की यात्रा करें. इसको लेकर जल्द ही विस्तृत चर्चा होगी और उसके बाद कार्यक्रम की जानकारी साझा की जाएगी.
'सुपर सीएम जिंदाबाद' के नारे लगे
हालांकि नीतीश कुमार और संजय झा की मुलाकात काफी छोटी रही. कुछ ही देर बाद वह वहां से निकल गए. इस दौरान आवास पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर 'नीतीश कुमार जिंदाबाद' के नारे लगाए.कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने 'सुपर सीएम जिंदाबाद' के नारे भी लगाए. नीतीश कुमार ने संजय झा से कहा, 'जितने भी लोग अपनी समस्याएं लेकर आए हैं, उन सभी से अच्छे से मुलाकात करें. सबका शिकायतों और आवेदनों के कागज ठीक से लेकर मेरे से मिलिए.'
'बिहार के लोग मिस करते हैं उनको'
'सुपर सीएम' के नारे पर संजय झा ने कहा कि अभी भी बिहार के लोग उनको (नीतीश कुमार) मिस करते हैं. संजय झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जो काम किया है, लोग उसकी चर्चा कर रहे हैं और चाहते हैं उनके बीच आएं. हम लोग भी जहां जा रहे हैं, वहां लोगों की डिमांड है.
TRE-4 अभ्यर्थियों के अनशन पर क्या बोले?
टीआरई-4 के अभ्यर्थियों के आमरण अनशन पर संजय झा ने कहा कि आंदोलन करना हर किसी का लोकतांत्रिक अधिकार है. उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या आ रही है तो सरकार जरूर ध्यान देगी.
तेजस्वी पर संजय झा का निशाना
जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें 'पार्ट टाइम पॉलिटिक्स' करने वाला नेता बताया. उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं पर सरकार ने कार्रवाई की है और आंदोलन खत्म हो चुका है, फिर तेजस्वी यादव आंदोलन क्यों कर रहे हैं?
बिहार सरकार के AK-47 वाले दावे पर जेडीयू कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि उस समय केंद्र सरकार ने छात्रों की सभी समस्याओं का समाधान किया. यहां भी छात्रों पर लगे सभी केस खत्म किए गए. सिवान में जो घटना घटी, उस पर बिहार सरकार ने तुरंत कार्रवाई की. जिसने यह किया था, उसे सस्पेंड किया गया है. बिहार सरकार को जो एक्शन लेना था, उन्होंने लिया है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







