बृहस्पति देव चमकाते हैं इन 4 तारीखों को जन्मे लोगों का भाग्य, करियर में पाते हैं ऊंचा मुकाम

Jul 13, 2026 - 19:13
बृहस्पति देव चमकाते हैं इन 4 तारीखों को जन्मे लोगों का भाग्य, करियर में पाते हैं ऊंचा मुकाम

NEWS DESK : हिंदू धर्म में मूलांक का अधिक महत्व है। मूलांक की मदद से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई तरह की जानकारी प्राप्त की जाती है। साथ ही उसकी खूबियां पता चलती हैं। हर मूलांक का संबंध एक ग्रह से होता है।

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3 के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। इन्हें ज्ञान, धन और भाग्य का कारक माना जाता है। मूलांक 3 वालों पर बृहस्पति देव का अधिक प्रभाव रहता है। ये मूलांक वाले करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। ऐसे में आइए इस लेख में आपको विस्तार से बताते हैं कि मूलांक 3 वालों की खासियत के बारे में।


किन लोगों का होता है मूलांक 3 ?


अंक शास्त्र क अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। मूलांक 3 वालों पर ग्रह बृहस्पति देव का प्रभाव अधिक होने की वजह से अधिक ज्ञानी होते हैं और नेतृत्व की अद्भुत क्षमता होती है। इसलिए ये लोग करियर में सफलता प्राप्त करते हैं।

क्या होती है खासियत?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूलांक 3 वाले लोग अधिक भावुक होते हैं। ये लोग रिश्ते को सच्चे मन से निभाना पसंद करते हैं। बड़े-बड़े सपने देखते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए जीवन में अधिक मेहनत करते हैं। इन लोगों की मेहनत रंग लाती है।

ज्ञान का होता है अधिक भंडार

इन लोगों में नई चीजों को सीखने की अधिक चाह होती है। ये लोग दूसरों को सलाह देने में खास माने जाते हैं। साथ ही जीवन में दूसरे लोगों को सही मार्गदर्शन दिखाते हैं।

जीवन में कभी नहीं मानते हार

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3 वालों के जीवन में चाहे कितनी भी परेशानियां आ जाएं, तो ये लोग कभी भी जीवन में हार नहीं मानते।

दूसरे लोगों की करते हैं मदद

इन लोगों का स्वभाव मददगार वाला होता है। ये लोग मदद करने के लिए सबसे आगे रहते हैं।

धन की नहीं होती कमी

ग्रह बृहस्पति देव की कृपा से इन लोगों को कभी धन की कमी नहीं होती। ये लोग अपनी मेहनत के द्वारा धन अर्जित करने के लिए कई रास्ते बना लेते हैं।

मूलांक 3 के लिए वालों के लिए शुभ दिन मंगलवार और गुरुवार होता है। इसके अलावा इन लोगों के लिए पीला और हल्का गुलाबी रंग शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित सामान्य मान्यताओं के अनुसार है। News Akhada इसकी पुष्टि नहीं करता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0