नेपाल की बाढ़ में रांची के रामप्रसाद भी लापता, परिजन परेशान
Nepal Flash Flood : नेपाल में आई बाढ़ के बीच झारखंड की राजधानी रांची के निवासी एक युवक के लापता होने की खबर से परिवार की चिंता बढ़ गई है. रांची के कोकर इलाके स्थित हैदर अली रोड नंबर 12 निवासी रामप्रसाद घोष नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से लापता हैं. रामप्रसाद नेपाल के अपर त्रिशूली क्षेत्र में स्थित एंड्रिट्ज हाइड्रो पावर कंपनी में एडमिन के पद पर कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि वे पिछले 6 से 7 महीनों से इस कंपनी से जुड़े हुए थे.
परिवार से मंगलवार को हुई थी आखिरी बात
मंगलवार को परिवार के लोगों की रामप्रसाद घोष से बात हुई थी. इसके बाद गुरुवार को प्रकृति के कहर की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने उनसे संपर्क करने की लगातार कोशिश की, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया. परिजन एंबेसी से भी लगातार संपर्क कर रहे हैं, ताकि रामप्रसाद के बारे में कोई जानकारी मिल सके.
परिजन कर रहे सुरक्षित लौटने का इंतजार
परिवार को उम्मीद है कि रामप्रसाद सुरक्षित होंगे और जल्द ही उनका पता चल जाएगा. परिजनों ने बताया कि रामप्रसाद दो महीने पहले ही छुट्टी पर रांची आए थे. वहीं, इस घटना के बाद उनके भाई गहरे सदमे में हैं और ठीक से बात भी नहीं कर पा रहे हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







