4 दिसंबर को हाईकोर्ट में सरेंडर करेंगे अनंत सिंह, विधानसभा नहीं अब लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
पटना: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब उन्होंने 4 दिसंबर को पटना हाईकोर्ट में सरेंडर करने की बात कही है। अनंत सिंह ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में अदालत पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि न्याय मिलेगा और वह जल्द जेल से बाहर आएंगे। बेटी शिवांगी की शादी संपन्न होने के बाद अब उनके सरेंडर को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

जेल से बाहर आने के बाद तय करेंगे आगे की रणनीति
अनंत सिंह ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद ही वह अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेंगे। इस दौरान उनसे बेटे के राजनीति में आने और चुनाव लड़ने को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि पहले अपने बेटे और जनता से राय लेंगे, उसके बाद ही कोई फैसला करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जेल से बाहर आने के बाद पूरे बिहार का दौरा करेंगे।
विधानसभा नहीं, अब लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी
चुनावी राजनीति को लेकर अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। वहीं, जेडीयू में दोबारा शामिल होने की अटकलों पर भी उन्होंने विराम लगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह जेडीयू में वापस नहीं जाएंगे।
नीतीश कुमार को बताया अपना नेता और भगवान
अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि नीतीश कुमार आज भी उनके नेता और भगवान हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ क्या हो रहा है, इसकी जानकारी नीतीश कुमार को नहीं है। अनंत सिंह ने इसके पीछे नीतीश कुमार की अस्वस्थता का भी हवाला दिया।
आनंद मोहन के सरेंडर मामले पर भी सरकार को घेरा
पूर्व सांसद आनंद मोहन के सरेंडर आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जरूरत के हिसाब से लोगों का इस्तेमाल किया जाता है। जब जरूरत थी, तब जेल से बाहर निकाला गया और अब जरूरत खत्म होने पर वापस जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी तरह की गलतियों के कारण सरकारें बदल जाती हैं।
बातचीत के अंत में अनंत सिंह ने अपनी बेटी शिवांगी की शादी में शामिल हुए सभी मेहमानों और शुभचिंतकों का आभार जताया। फिलहाल सबकी नजरें 4 दिसंबर पर टिकी हैं, जब अनंत सिंह पटना हाईकोर्ट में सरेंडर करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0