आईजी विकास वैभव से मिले भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मगध प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री विकास वैभव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डॉ. मिश्रा ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उन्हें सम्मानित किया तथा शुभकामनाएं और बधाई दी।
गयाजी। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मगध प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री विकास वैभव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डॉ. मिश्रा ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उन्हें सम्मानित किया तथा शुभकामनाएं और बधाई दी।मुलाकात के दौरान डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि श्री विकास वैभव के मगध प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक का कार्यभार संभालने के बाद अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास देखने को मिल रहे हैं। पुलिस प्रशासन की सक्रियता, सतर्कता और तत्परता से आम जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए शांति, सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था बेहद जरूरी है। मगध की धरती ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में यहां कानून का शासन स्थापित रखना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।डॉ. मिश्रा ने आईजी श्री विकास वैभव के नेतृत्व एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन भविष्य में भी इसी सक्रियता, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा करता रहेगा। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




