देवघर में स्थापना दिवस पखवाड़े का समापन, 20 नवनियुक्त शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र; मेधावी छात्रों को लैपटॉप और लाखों के चेक
देवघर। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों का देवघर में भव्य समापन हुआ। सूचना भवन सभागार में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें दी गईं। इस दौरान 20 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जबकि मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप, मोबाइल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

20 सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम में कक्षा 6 से 8 तक के लिए चयनित 20 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शिक्षकों में खुशी देखी गई। इस पहल को जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और लाखों के चेक
बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अनुष्का और अनन्त कृति को दो-दो लाख रुपये तथा सिद्धांत कुमार को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा राज्य ओलंपियाड के विजेताओं को लैपटॉप और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी लैपटॉप और मोबाइल प्रदान किए गए।
सखी मंडलों को मिले 86.30 लाख रुपये
महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेएसएलपीएस के तहत सखी मंडलों और ग्राम संगठनों के बीच कुल 86.30 लाख रुपये की राशि वितरित की गई। इस राशि से महिला समूहों को आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में एसपी प्रवीण पुष्कर, डीडीसी पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना सहित जिले के कई वरीय अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0