परिसीमन पर JMM का बड़ा रुख, ST सीटें बढ़ीं तो समर्थन, नहीं तो करेगी विरोध; CM आवास पर सांसदों की अहम बैठक

रांची। झारखंड में परिसीमन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। पार्टी का कहना है कि परिसीमन के दौरान यदि अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित लोकसभा सीटों में उचित अनुपात में बढ़ोतरी होती है, तो झामुमो इसका समर्थन करेगा। लेकिन यदि आदिवासी समाज की आबादी के अनुपात में एसटी आरक्षित सीटें नहीं बढ़ाई जाती हैं, तो पार्टी परिसीमन का विरोध करेगी।

Nov 28, 2026 - 17:18

इसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर लोकसभा और राज्यसभा के झामुमो सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा के तीन और राज्यसभा के तीन सांसद शामिल हुए। इस दौरान परिसीमन के संभावित प्रभावों, झारखंड में आदिवासी समाज की राजनीतिक भागीदारी और एसटी आरक्षित लोकसभा सीटों की संख्या को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सांसदों ने इस बात पर जोर दिया कि परिसीमन की प्रक्रिया में आदिवासी समाज के राजनीतिक अधिकारों और प्रतिनिधित्व के साथ किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। पार्टी का मानना है कि परिसीमन के नाम पर आदिवासी समुदाय की राजनीतिक हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए। झामुमो के समर्थन या विरोध का फैसला इसी आधार पर होगा कि नई व्यवस्था में एसटी आरक्षित सीटों की संख्या में कितना इजाफा होता है।

दरअसल, परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले ही देश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दल इस मुद्दे पर अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। झामुमो ने भी फिलहाल प्रस्ताव के सामने आने का इंतजार करने की बात कही है। पार्टी का कहना है कि परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव और उसके प्रावधानों का अध्ययन करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक को झारखंड में आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में सांसद सरफराज अहमद, महुआ माजी और बैद्यनाथ राम सहित झामुमो के अन्य सांसदों ने परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0