बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, SIR और MMDR एक्ट पर उठाए सवाल
रांची: झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में एसआईआर (SIR) और एमएमडीआर (MMDR) एक्ट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में चर्चा के बाद राज्य सरकार ने विरोध प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने का फैसला लिया। वहीं, अब इस पूरे मामले पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार विधानसभा के विशेष सत्र के माध्यम से एक खास नरेटिव सेट करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि सरकार को इस मुद्दे पर सदन में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
वहीं, एमएमडीआर एक्ट को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह कानून केवल झारखंड राज्य के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए लागू है। ऐसे में इसे सिर्फ झारखंड के नजरिये से देखना उचित नहीं है।
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में एसआईआर और एमएमडीआर एक्ट को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। सत्ता पक्ष ने दोनों मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रस्ताव पारित कराया, जबकि विपक्ष ने सरकार की मंशा और उसके तर्कों पर सवाल खड़े किए। विशेष सत्र के बाद इन दोनों मुद्दों पर राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0