मां के निधन पर अर्जुन मुंडा से मिलने जमशेदपुर पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन, आज करेंगे शोक संवेदना व्यक्त

जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचेंगे। यहां वे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए निर्धारित है। वे अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा के निधन पर शोक जताने उनके घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचेंगे।

Nov 27, 2026 - 13:58

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को रांची से हेलीकॉप्टर के जरिए रामगढ़ जाएंगे। वहां लुकैयाटांड़ में आयोजित शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे नेमरा स्थित आवास जाएंगे।

नेमरा से प्रस्थान करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:05 बजे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित कनपुटा मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे अर्जुन मुंडा के आवास जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे से 2:30 बजे तक अर्जुन मुंडा के आवास पर रहेंगे। इस दौरान वे पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनकी मां के निधन पर संवेदना व्यक्त करेंगे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाएंगे।

बता दें कि अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का 23 नवंबर को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वे उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं और टाटा मोटर्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री के दोपहर करीब 2:40 बजे रांची लौटने का कार्यक्रम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0