SIR और MMDR पर जयराम महतो ने हेमंत सरकार का किया समर्थन, बोले- झारखंड के हितों की रक्षा जरूरी

रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में SIR और MMDR एक्ट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। दोनों महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्य सरकार ने प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा है। इस बीच सभी की नजरें JLKM सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो पर टिकी थीं कि वह इन मुद्दों पर किसका समर्थन करेंगे। जयराम महतो ने स्पष्ट किया कि SIR और MMDR के मुद्दे पर वह राज्य सरकार के साथ खड़े हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि विशेष सत्र की सार्थकता तभी होगी, जब सदन में उठाए गए मुद्दों पर जमीन पर काम किया जाएगा।

Nov 27, 2026 - 12:04

SIR को लेकर जयराम महतो ने क्या कहा?

SIR के मुद्दे पर जयराम महतो ने कहा कि पश्चिम बंगाल में नाम देखकर मतदाताओं के नाम काटे जाने की बातें सामने आई थीं। हालांकि, झारखंड के गिरिडीह और डुमरी विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां विशेष समुदाय की आबादी काफी अधिक है, लेकिन अब तक इस तरह के मामले सामने नहीं आए हैं। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता और निष्पक्षता के साथ काम करने की जरूरत बताई।

MMDR पर केंद्र सरकार से की बड़ी मांग

MMDR एक्ट को लेकर जयराम महतो ने कहा कि यदि राज्य सरकार को सेस लगाने का अधिकार नहीं मिलता है तो राज्य के पास पर्याप्त राजस्व नहीं बचेगा। इसका सीधा असर विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पास पहले से ही सीमित फंड है, ऐसे में राज्य के आर्थिक अधिकारों की रक्षा जरूरी है।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि देश का ढांचा संघीय है, इसलिए ऐसा कानून बनाया जाना चाहिए जिससे किसी भी राज्य को नुकसान न हो। केंद्र को राज्यों के अधिकारों को सुरक्षित रखने की दिशा में काम करना चाहिए।

अवैध खनन पर सरकार को भी दी नसीहत

जयराम महतो ने खनिज संपदा की चोरी और अवैध खनन पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में करीब 50 हजार करोड़ रुपये का अवैध खनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि खनिज संपदा की चोरी पर रोक लगे। जब तक अवैध खनन पर अंकुश नहीं लगेगा, तब तक राज्य को उसका वास्तविक राजस्व नहीं मिल पाएगा।

चंपई सोरेन के बयान पर भी रखी बात

झारखंड में डेमोग्राफी बदलाव के मुद्दे पर जयराम महतो ने कहा कि उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र में अब तक इस तरह का मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जो मुद्दा उठाया है, संभव है कि कोल्हान क्षेत्र में ऐसी स्थिति बनी हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0