JSSC-CGL पेपर लीक केस में अभय तिवारी की पत्नी और भाई को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

रांची: झारखंड के चर्चित JSSC-CGL पेपर लीक मामले में अभय कुमार तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय कुमार तिवारी को अदालत से बड़ा झटका लगा है। रांची की निचली अदालत ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जमानत नहीं मिलने से दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Nov 27, 2026 - 11:11

जानकारी के अनुसार, अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। गुरुवार को अदालत ने फैसला सुनाते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी।

अगस्त में हुई थी दोनों की गिरफ्तारी

सीआईडी ने 19 अगस्त 2026 को सुषमा कुमारी और अक्षय कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया था। दोनों पर JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े होने का आरोप है। जांच एजेंसी के अनुसार, अभय तिवारी की पत्नी और भाई ने भी JSSC-CGL परीक्षा पास की थी। अभय तिवारी खुद परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी TSR Data Processing Limited में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

अभय तिवारी भी है मुख्य आरोपियों में शामिल

अभय कुमार तिवारी पर JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े होने का आरोप है। सीआईडी इस मामले में परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी और सफल अभ्यर्थियों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच एजेंसी को आशंका है कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं के जरिए कुछ अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।

अब पत्नी और भाई की जमानत याचिका खारिज होने के बाद इस मामले में कानूनी कार्रवाई और जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0