अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंपा नौ सूत्री मांगपत्र

सरायकेला-खरसावां: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर पत्रकारों ने एकजुटता दिखाई। प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के बैनर तले पत्रकारों ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब के महासचिव प्रमोद सिंह ने किया।

Nov 26, 2026 - 16:57

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रमोद सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की बुनियाद है। पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को सड़क से सदन तक ले जाया जाएगा।

विधायक भूषण बाड़ा के मामले में भी कार्रवाई की मांग

प्रेस क्लब के महासचिव ने कहा कि जिस तत्परता से पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी की गई, उसी तत्परता से विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दर्ज मामले में भी विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने दोनों मामलों में निष्पक्षता और कानून के समान अनुपालन की मांग उठाई।

नौ सूत्री मांगपत्र में उठाए कई मुद्दे

प्रेस क्लब की ओर से सौंपे गए मांगपत्र में दोनों मामलों की जांच के लिए स्वतंत्र विशेष जांच दल (SIT) गठित करने, अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के कानूनी आधार की समीक्षा करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

इसके अलावा नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने तथा झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग भी शामिल है।

पत्रकारों ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

प्रेस क्लब ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं है, बल्कि कानून के समान अनुपालन, प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है।

क्लब ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित संज्ञान नहीं लिया गया तो अन्य पत्रकार संगठनों के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस दौरान पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0