संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर सशक्त और विकसित भारत के निर्माण का लें संकल्प : डॉ. मनीष पंकज मिश्रा
गयाजी। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने नवादा के सांसद विवेक ठाकुर से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें संविधान दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा तथा देश की एकता और अखंडता का मजबूत आधार है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान अंगीकृत किया जाना भारतीय इतिहास की गौरवशाली घटना है। संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान विभूतियों के प्रति देश सदैव कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने नागरिकों से संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। साथ ही सशक्त, समरस, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




