निशांत कुमार के नेतृत्व को लेकर श्याम रजक का बड़ा बयान, बोले- नीतीश कुमार ही हमारे बॉस हैं
पटना। जेडीयू की कमान निशांत कुमार को सौंपे जाने की चर्चा के बीच पार्टी विधायक श्याम रजक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही उनके बॉस हैं। निशांत कुमार को नीतीश कुमार की छाया, उनके विजन और अनुभव के साथ भविष्य के नेता के रूप में स्थापित किया जाएगा।
निशांत कुमार को नीतीश कुमार की छाया, विजन और अनुभव के साथ भविष्य के नेता के रूप में स्थापित किया जाएगा, विपक्ष पर भी साधा निशाना
पटना। जेडीयू की कमान निशांत कुमार को सौंपे जाने की चर्चा के बीच पार्टी विधायक श्याम रजक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही उनके बॉस हैं। निशांत कुमार को नीतीश कुमार की छाया, उनके विजन और अनुभव के साथ भविष्य के नेता के रूप में स्थापित किया जाएगा।
विपक्ष की ओर से नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी खत्म होने के आरोपों पर श्याम रजक ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न कोई नीति है, न विजन और न ही कोई मुद्दा। विपक्ष केवल परिवार बचाओ और भ्रष्टाचार बढ़ाओ की राजनीति कर रहा है।
वहीं, तेजस्वी यादव के जेडीयू को 'जनता दल डिवाइडेड' बताए जाने पर भी श्याम रजक ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने तेजस्वी पर परिवार, पार्टी और सदन से नदारद रहने का आरोप भी लगाया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा यात्रा को लेकर श्याम रजक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राह पर चलते हुए गांव-गांव जाकर जनता से जुड़ेंगे और उनकी समस्याओं को समझेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्रा से सरकार को जमीनी स्तर पर लोगों की परेशानियों को जानने का मौका मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




