अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी की भव्य तैयारी, घुड़दौड़ के लिए मैदान में बिछाई गई रेत, दो हेलीपैड भी तैयार
बाढ़। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। शादी समारोह में घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके लिए मैदान को विशेष रूप से तैयार किया गया है और पूरे मैदान में रेत बिछाई गई है।
शीर्षक: अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी की भव्य तैयारी, घुड़दौड़ के लिए मैदान में बिछाई गई रेत, दो हेलीपैड भी तैयार
बाढ़। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। शादी समारोह में घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके लिए मैदान को विशेष रूप से तैयार किया गया है और पूरे मैदान में रेत बिछाई गई है।
तैयारियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अनंत सिंह बीती रात करीब एक बजे तक खुद मैदान में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। बुधवार सुबह से ही मैदान में घोड़ों की प्रैक्टिस शुरू हो गई। वहीं, करीब नौ बजे अनंत सिंह एक बार फिर मैदान पहुंचे और तैयारियों का निरीक्षण किया।
शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों और लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं, मेहमानों के आगमन को देखते हुए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था भी की जा रही है। देर रात तक एक हेलीपैड तैयार कर लिया गया था, जबकि बुधवार सुबह से दर्जनों मजदूर दूसरे हेलीपैड के निर्माण में जुटे हुए हैं।
इस दौरान अनंत सिंह के बेटे भी तैयारियों का जायजा लेते नजर आए। शादी समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए परिवार की ओर से हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




