JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांगते को हाईकोर्ट से राहत नहीं, सरकार के जवाब पर अदालत ने जताई नाराजगी
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांगते को जमानत के मामले में फिलहाल झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। गुरुवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने सरकार की ओर से दाखिल काउंटर एफिडेविट पर सवाल उठाते हुए 9 दिसंबर तक जवाब देने को कहा है।

सुनवाई के दौरान अदालत ने इस बात पर आपत्ति जताई कि राज्य सरकार ने बिना किसी न्यायिक निर्देश के ही काउंटर एफिडेविट दाखिल कर दिया। अदालत ने न केवल जवाब दाखिल करने की जल्दबाजी पर सवाल उठाए, बल्कि उसमें दी गई जानकारी को भी संतोषजनक नहीं बताया।
सरकार से पूछा- जवाब दाखिल करने की इतनी जल्दी क्यों?
अदालत ने सरकारी पक्ष से जानना चाहा कि इस मामले में सरकार ने इतनी तेजी क्यों दिखाई। कोर्ट ने टिप्पणी की कि आमतौर पर दूसरे मामलों में राज्य सरकार अदालत के निर्देश के बाद ही अपना जवाब दाखिल करती है। ऐसे में इस मामले में बिना निर्देश के काउंटर एफिडेविट दाखिल करने की जरूरत क्यों पड़ी? अदालत ने दाखिल जवाब की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए।
वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार ने रखी दलील
एल खियांगते की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार ने अदालत में पक्ष रखा। उन्होंने अपने मुवक्किल को जमानत देने का आग्रह करते हुए सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला दिया। उन्होंने विभिन्न कानूनी पहलुओं के आधार पर जमानत के पक्ष में दलीलें पेश कीं।
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। अदालत ने संकेत दिया कि याचिकाकर्ता की ओर से जमानत के समर्थन में उठाए गए कानूनी बिंदुओं पर राज्य सरकार को अपना स्पष्ट पक्ष रखना होगा। अब मामले में अगली सुनवाई और सरकार के जवाब पर नजर रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0