सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा केस में बड़ी कार्रवाई, यूट्यूबर पत्रकार अभिषेक भारती जमशेदपुर से गिरफ्तार
रांची/जमशेदपुर: झारखंड के सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में सिमडेगा पुलिस ने यूट्यूबर पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार रात जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके से उनकी गिरफ्तारी हुई। इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी दिलीप तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने कथित दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में किशोरी की शिकायत के आधार पर रांची के विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
इसी बीच किशोरी के दादा ने सिमडेगा के पाकरटांड़ थाना में एक अलग शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दिलीप तिर्की और पत्रकार अभिषेक भारती ने नाबालिग का अपहरण कर उस पर दबाव बनाया और विधायक के खिलाफ गलत बयान दिलवाने की कोशिश की।
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने पाकरटांड़ थाना में कांड संख्या 25/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पहले दिलीप तिर्की की हुई थी गिरफ्तारी
इस मामले में सिमडेगा पुलिस ने पहले कार्रवाई करते हुए दिलीप तिर्की को रांची जिले के जोन्हा जंगल इलाके से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस अभिषेक भारती की तलाश में जुटी थी। आखिरकार बुधवार रात जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों मामलों की जांच कर रही पुलिस
विधायक भूषण बाड़ा पर लगे आरोप और नाबालिग के दादा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत, दोनों अलग-अलग पहलुओं से जांच के दायरे में हैं। पुलिस पूरे मामले में साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की न्यायिक पुष्टि नहीं हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0