ICFAI विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह कल, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि
रांची। ICFAI विश्वविद्यालय, झारखंड का सातवां दीक्षांत समारोह 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन डोरंडा स्थित शौर्य सभागार, JAP-1 में होगा। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल के हाथों विद्यार्थियों को 12 स्वर्ण पदक और 11 रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। वहीं, कुल 365 विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां दी जाएंगी। इनमें 10 पीएचडी शोधार्थी, 47 एमबीए, 16 बीबीए, 41 बीटेक और 35 डिप्लोमा इन टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। समारोह में कुल 10 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि भी प्रदान की जाएगी।
इस संबंध में ICFAI विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल रणजीत सिंह ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों एवं आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0