स्वामी रामदेव के जमशेदपुर बयान पर अमिताभ ठाकुर की मांग, संबंधित लोगों के नाम सार्वजनिक करें
रांची। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने स्वामी रामदेव को पत्र लिखकर 22 नवंबर को जमशेदपुर में दिए गए उनके बयान के संबंध में तथ्य सार्वजनिक करने का अनुरोध किया है।
रांची। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने स्वामी रामदेव को पत्र लिखकर 22 नवंबर को जमशेदपुर में दिए गए उनके बयान के संबंध में तथ्य सार्वजनिक करने का अनुरोध किया है।
दरअसल, स्वामी रामदेव ने अपने वक्तव्य में धर्म के नाम पर भूत-प्रेत बाधा के कथित नाटक, लोगों के शोषण और खासकर महिलाओं को इसका शिकार बनाए जाने जैसे गंभीर मुद्दे उठाए थे।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि स्वामी रामदेव की प्रतिष्ठा और व्यापक जनस्वीकृति को देखते हुए उनके बयान को गंभीरता से लिया जाना स्वाभाविक है। उन्होंने आग्रह किया कि जनहित और धार्मिक आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए स्वामी रामदेव संबंधित व्यक्तियों के नाम और उनसे जुड़े अन्य विवरण सार्वजनिक करें।
अमिताभ ठाकुर का कहना है कि इससे ऐसे कथित कृत्यों पर रोक लगाने और संबंधित मामलों में कार्रवाई करने में मदद मिल सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




