झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में CM हेमंत सोरेन का स्वागत, मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी
झारखंड विधानसभा के षष्ठम विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल और विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने स्वागत किया।
रांची। झारखंड विधानसभा के षष्ठम विशेष सत्र के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा पहुंचे। इस दौरान विधानसभा परिसर में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगवानी मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग वंदना दादेल और झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने की। सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। इस सत्र में MMDR कानून और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े विषयों पर चर्चा और केंद्र सरकार को विरोध प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। विशेष सत्र को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




