जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 23.15 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ चार गिरफ्तार

जमशेदपुर। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई रेलवे ब्रिज के पास पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर, 45 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एक यामाहा मोटरसाइकिल और एक मारुति डिजायर कार बरामद की गई है।

Nov 25, 2026 - 12:43

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेलवे ब्रिज के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचने वाले हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर विधि-व्यवस्था डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल और कार सवार चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. रेहान हुसैन, शेख कुतुबुद्दीन उर्फ मोनू, मो. इरशाद उर्फ फिरदौस और दिलशाद खान उर्फ राजा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से ब्राउन शुगर और अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि जब्त 45 हजार रुपये नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री से प्राप्त हुए थे।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार चार आरोपियों में से तीन का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें एक के खिलाफ आर्म्स एक्ट, जबकि अन्य के खिलाफ चोरी और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0