झारखंड विधानसभा में जयराम महतो ने खोले पत्ते, SIR और MMDR पर समर्थन को लेकर दिया बड़ा बयान
रांची। झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन SIR को लेकर सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। इस दौरान सभी की निगाहें झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के एकमात्र विधायक जयराम महतो पर टिकी थीं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा थी कि जयराम महतो सदन में महागठबंधन का समर्थन करेंगे या विपक्ष के साथ खड़े होंगे।

विधायक जयराम महतो ने बातचीत के दौरान अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि झारखंड के हित में जो भी फैसले लिए जाएंगे, वे उनका समर्थन करेंगे। उनके इस बयान को SIR और MMDR के मुद्दे पर महागठबंधन के पक्ष में उनके रुख के तौर पर देखा जा रहा है।
जयराम महतो ने SIR और MMDR बिल को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इन मुद्दों से जुड़ी खामियों और झारखंड के लोगों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं।
उन्होंने कहा कि किसी भी फैसले में झारखंड के लोगों के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। विशेष सत्र के पहले दिन उनका यह बयान राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। अब सदन में इन मुद्दों पर आगे की बहस और जयराम महतो की भूमिका पर सबकी नजर रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0