SIR पर बाबूलाल मरांडी ने पेश किए आंकड़े, बोले- 14.50 लाख मतदाताओं का अता-पता नहीं, क्या यही घुसपैठिये हैं?
रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदन में आंकड़े पेश करते हुए राज्य सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने, नोटिस जारी होने और अंतिम रूप से नाम कटने के बीच का अंतर नहीं समझ रही है।

बाबूलाल मरांडी ने बताया कि SIR से पहले झारखंड में कुल 2 करोड़ 64 लाख 63 हजार 226 मतदाता थे। ड्राफ्ट सूची में करीब 2 करोड़ 21 लाख मतदाताओं के नाम शामिल हैं। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 7 लाख 62 हजार 903 मतदाता मृत पाए गए हैं, जबकि 15 लाख 92 हजार 194 मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थानों पर चले गए हैं। वहीं, 4 लाख 38 हजार 596 मतदाताओं के नाम एक से अधिक जगह दर्ज हैं।
मरांडी ने कहा कि करीब 14 लाख 50 हजार मतदाताओं का कोई अता-पता नहीं है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इन लोगों की पहचान क्या है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यही लोग घुसपैठिये होंगे।
उन्होंने फर्जी दस्तावेजों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कथित तौर पर फर्जी कागजात तैयार किए जाने के मामले सामने आए हैं। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने घुसपैठियों और शरणार्थियों के बीच अंतर स्पष्ट करने की बात भी कही।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि SIR निर्वाचन आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया है और इसका उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी बनाना है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0