मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे लातेहार के मंगरा गांव, विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे के विवाह समारोह में हुए शामिल
लातेहार, 25 नवंबर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ बुधवार को लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत मंगरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह के वैवाहिक समारोह में शिरकत की।

मंगरा गांव पहुंचने पर हेलीपैड पर विधायक रामचंद्र सिंह, आयुक्त कुमुद सहाय, डीआईजी किशोर कौशल और उपायुक्त संदीप कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री एवं विधायक कल्पना सोरेन का स्वागत किया। इस दौरान जवानों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवदंपती विजय बहादुर सिंह एवं महिमा को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने नवदंपती के जीवन में प्रेम, सद्भाव, सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहने की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधायक रामचंद्र सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों एवं सगे-संबंधियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवार को इस मांगलिक अवसर की बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोगों का भी अभिवादन स्वीकार किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0