SIR पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद का बड़ा आरोप, बोले- मतदाताओं के नाम काटकर अधिकारों से किया जा रहा वंचित
रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस जारी है। सदन में जहां विपक्ष ने SIR की प्रक्रिया को संवैधानिक बताया, वहीं सत्ता पक्ष के विधायकों ने इस प्रक्रिया में कई तरह की गड़बड़ियों का आरोप लगाया।

इस मुद्दे पर मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि SIR के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। झारखंड में भी कई जगहों पर मतदाताओं के नाम काटे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के कारण लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि SIR एक संवैधानिक प्रक्रिया जरूर है, लेकिन इसे लागू करने के तरीके में पारदर्शिता और सरलता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री सहित संबंधित लोगों को कई बार पत्र लिख चुके हैं। पत्रों के माध्यम से SIR की जटिलताओं को दूर करने और प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की गई है।
योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर किसी भी योग्य मतदाता का अधिकार नहीं छीना जाना चाहिए। विधानसभा के विशेष सत्र में SIR को लेकर जारी बहस के बीच मंत्री का यह बयान राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0