एसएसबी ने 617 पशुओं का किया निःशुल्क उपचार, 64 पशुपालकों को मिली दवा

नगरदेही एवं भंगाहा बाजार में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को पशुओं के रखरखाव और खानपान की दी गई जानकारी

Nov 25, 2026 - 19:54
एसएसबी ने 617 पशुओं का किया निःशुल्क उपचार, 64 पशुपालकों को मिली दवा

नरकटियागंज। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 44वीं वाहिनी नरकटियागंज सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार को कार्यवाहक कमांडेंट गोविन्द कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में वाहिनी के बी समवाय नगरदेही अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज नगरदेही एवं भंगाहा बाजार में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, क्षेत्रीय मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बेतिया ने कुल 617 पशुओं की निःशुल्क जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। इससे 64 पशुपालक लाभान्वित हुए। शिविर में गाय, भैंस, बकरी, सुअर एवं मुर्गियों का उपचार किया गया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित खानपान, साफ-सफाई और उचित रखरखाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। उन्हें पशुओं के रहन-सहन में सुधार करने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नगरदेही सीमा चौकी प्रभारी निरीक्षक रविकान्त, आरक्षी (वेटी) ख्याली राम एवं आरक्षी (वेटी) प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। एसएसबी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इससे सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं पशुपालन संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0