किसान हितों और सिंचाई व्यवस्था को लेकर मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन से मिले भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ.मनीष
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
गयाजी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में बिहार सरकार का लघु जल संसाधन विभाग कई महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। विशेष रूप से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, लघु जल स्रोतों का विकास, नहरों एवं जल संरचनाओं का बेहतर प्रबंधन तथा किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने की दिशा में विभाग की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव किसान हैं। किसानों की समृद्धि के लिए खेतों तक समय पर सिंचाई का पानी पहुंचाना, जल संसाधनों का संरक्षण करना और ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना बेहद आवश्यक है। डॉ. मिश्रा ने विश्वास जताया कि मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन की कुशल नेतृत्व क्षमता एवं दूरदर्शी सोच से लघु जल संसाधन विभाग आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। साथ ही बिहार के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




