ICFAI यूनिवर्सिटी का सातवां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्रों को दी डिग्रियां; 12 गोल्ड और 11 सिल्वर मेडल से हुए सम्मानित
रांची: ICFAI यूनिवर्सिटी का सातवां दीक्षांत समारोह गुरुवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को डिग्रियां और विभिन्न शैक्षणिक उपाधियां प्रदान कीं। साथ ही विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि वे अपनी शिक्षा और कौशल का उपयोग राष्ट्र के विकास में करेंगे।
रांची: ICFAI यूनिवर्सिटी का सातवां दीक्षांत समारोह गुरुवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को डिग्रियां और विभिन्न शैक्षणिक उपाधियां प्रदान कीं। साथ ही विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि वे अपनी शिक्षा और कौशल का उपयोग राष्ट्र के विकास में करेंगे।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की लगन, मेहनत और परिश्रम का परिणाम है। आज प्राप्त होने वाली उपाधि उनकी शैक्षणिक दक्षता और उपलब्धियों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान एक मिसाल है। संविधान सभा में इसके प्रत्येक पहलू, यहां तक कि कॉमा और फुलस्टॉप तक पर गंभीर चर्चा और बहस हुई थी।
राज्यपाल ने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है और हर क्षेत्र में तकनीकी एवं आर्थिक प्रगति हो रही है। ऐसे में युवाओं को बदलती परिस्थितियों के अनुरूप खुद को तैयार करना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी युवाओं को नई संभावनाओं और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। भारत सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि अपने कौशल का भी विकास करें। रोजगार का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। इसलिए युवाओं को नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने की सोच विकसित करनी चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। जब देश अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब भारत को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में विनम्रता बनाए रखने, अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़े रहने तथा लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की अपील की।
365 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
ICFAI यूनिवर्सिटी के सातवें दीक्षांत समारोह में कुल 365 विद्यार्थियों को डिग्रियां और उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 10 पीएचडी शोधार्थी भी शामिल हैं। वहीं, शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 12 स्वर्ण पदक और 11 रजत पदक देकर सम्मानित किया गया।
स्टार्टअप और AI के विकास पर विश्वविद्यालय का जोर
समारोह में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी गई। ICFAI की स्थापना वर्ष 1985 में एनजी यशस्वी द्वारा की गई थी। वर्तमान में देश के 16 राज्यों में इसके विभिन्न संस्थान संचालित हैं। विश्वविद्यालय बिजनेस और लॉ के क्षेत्र में स्टार्टअप स्थापित करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिए रांची के अशोक नगर में स्टार्टअप केंद्र भी स्थापित किया गया है।
विश्वविद्यालय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के समुचित विकास के साथ जीवनभर सीखने और जीवनभर कमाने की अवधारणा पर जोर दे रहा है। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कर्नल रंजीत सिंह सहित शिक्षक, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




