संविधान दिवस पर रांची में कांग्रेस निकालेगी ‘संविधान रक्षा मार्च’, केशव महतो कमलेश करेंगे नेतृत्व
रांची: संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को कांग्रेस पार्टी की ओर से राजधानी रांची में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकाला जाएगा। यह मार्च झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश प्रभारी के. राजू समेत पार्टी के सांसद, विधायक, पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता शामिल होंगे।

मार्च की शुरुआत डोरंडा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक से होगी। यहां से मार्च विवेकानंद चौक और हिनू चौक होते हुए बिरसा चौक पहुंचेगा, जहां इसका समापन किया जाएगा।
कांग्रेस की ओर से इस मार्च को संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
संविधान दिवस के मौके पर आयोजित इस मार्च के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0