संविधान की गरिमा और लोकतंत्र की मजबूती का लिया संकल्प, 47वीं सीआरपीएफ वाहिनी के जवानों ने मनाया संविधान दिवस
कमांडेंट अवधेश कुमार ने जवानों को दिलाई संविधान के प्रति निष्ठा, एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ
गयाजी। संविधान दिवस के अवसर पर 47वीं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों द्वारा जेल परिसर स्थित मुख्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ कमांडेंट अवधेश कुमार ने द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं उप कमांडेंट उत्तम कुमार की उपस्थिति में जवानों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस मौके पर कमांडेंट अवधेश कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का सम्मान करे तथा देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के जवान देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। सभी जवानों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




