महिला आरक्षण बिल पर विवेक ठाकुर का विपक्ष पर हमला, राहुल गांधी और ओवैसी पर भी कसा तंज
महिला आरक्षण बिल और विपक्ष की भूमिका को लेकर भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को जल्द आगे बढ़ाने की वकालत करते हुए कहा कि इस विधेयक को रुकना नहीं चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की भूमिका सदन में अवरोध पैदा करने की नहीं, बल्कि सकारात्मक सहयोग देने की होनी चाहिए।

सदन की आगामी कार्यवाही और एजेंडे को लेकर विवेक ठाकुर ने कहा कि फिलहाल सरकारी कामकाज का एजेंडा पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि, अगले एक-दो दिनों में यह साफ हो जाएगा कि सदन में किन मुद्दों पर चर्चा होगी और कौन-कौन से विधायी कार्य किए जाएंगे।
वहीं, महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय गृह मंत्री के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इस विधेयक को आगे बढ़ने से नहीं रोकना चाहिए। महिला आरक्षण देश की महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी का अवसर देने से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे मुद्दे पर विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
विवेक ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी विकास और समाज के विभिन्न वर्गों की प्रगति से जुड़े मुद्दों पर भी अवरोध पैदा करने की राजनीति कर रही है। उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि सदन में रचनात्मक चर्चा होनी चाहिए, न कि हर विषय पर बाधा खड़ी की जाए।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की ओर से उपमुख्यमंत्री पद को लेकर दिए गए बयान पर भी विवेक ठाकुर ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव होने दीजिए, उसके बाद इस तरह की बातें होनी चाहिए।
राहुल गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह वैसा ही है, जैसे राहुल गांधी बिना चुनाव हुए ही प्रधानमंत्री बनना चाहते हों। विवेक ठाकुर के इस बयान के बाद महिला आरक्षण बिल, विपक्ष की भूमिका और यूपी की राजनीति को लेकर सियासी बयानबाजी चर्चा में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0