डायट गम्हरिया में जिला स्तरीय झारखंड स्थापना दिवस समारोह, छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
सरायकेला-खरसावां: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। शुक्रवार को झारखंड शिक्षा परियोजना, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में डायट गम्हरिया में "झारखंड स्थापना दिवस समारोह : विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव 2026-27" कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के सरकारी विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में निबंध लेखन, पेंटिंग, क्विज, नृत्य, गायन, ड्रामा और कथा वाचन सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं को कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 के दो अलग-अलग वर्गों में बांटा गया था। विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और सांस्कृतिक प्रतिभा का परिचय दिया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों से आए विद्यार्थी काफी ऊर्जावान और उत्साहित हैं। उनका प्रदर्शन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि इस तरह की सह-शैक्षणिक गतिविधियां बच्चों के समग्र और समावेशी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
वहीं, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अलका लकड़ा ने बताया कि राज्य कार्यालय के निर्देश पर पहले विद्यालय और प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तरीय समारोह में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक समेत कई शिक्षाविद, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0