हाजीपुर में BIPARD के 60 प्रशिक्षु पदाधिकारियों के साथ संवाद सत्र, ग्रामीण विकास योजनाओं की दी गई जानकारी

हाजीपुर: समाहरणालय स्थित पुष्कर्णी सभा भवन में BIPARD के 60 प्रशिक्षु पदाधिकारियों के लिए विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार ने की। इस दौरान प्रशिक्षु पदाधिकारियों को ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

Nov 27, 2026 - 17:26

जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन में संचालित ग्रामीण भ्रमण एवं ग्राम प्रवास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षु पदाधिकारी जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास कर रहे हैं। इस दौरान वे ग्रामीण जीवनशैली, स्थानीय आजीविका, ग्रामीणों की समस्याओं और सरकार की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति को करीब से समझ रहे हैं।

संवाद सत्र के दौरान ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण, स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों और जीविका की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशिक्षु पदाधिकारियों को बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास में सामुदायिक संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार ने प्रशिक्षुओं को ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और सामुदायिक संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जन-केंद्रित कार्यप्रणाली अपनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने के लिए जमीनी हकीकत को समझना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद और उनकी जरूरतों के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन ही विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बना सकता है।

कार्यक्रम में प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने भी ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं रखीं और अधिकारियों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस संवाद सत्र का उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली के साथ ग्रामीण विकास की व्यावहारिक चुनौतियों और संभावनाओं से परिचित कराना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0