झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज, 160 स्टॉल बने आकर्षण

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव का उद्घाटन राज्य सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा, दीपिका पांडेय सिंह और संजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला और पारंपरिक नृत्य-संगीत की आकर्षक झलक देखने को मिली।

Nov 27, 2026 - 15:57

उद्घाटन समारोह के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कुश कुमार करुवा (रांची) के बांसुरी वादन से हुई। इसके बाद मुंडारी, नागपुरी, उरांव और संथाली जनजातीय नृत्यों का समायोजन प्रस्तुत किया गया।

महोत्सव में गुरु तपन कुमार पटनायक के निर्देशन में सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति हुई। वहीं, वर्षा लकड़ा एवं उनके दल ने आधुनिक नागपुरी नृत्य पेश किया। महिला बैंड 'द सजनी ग्रुप' ने आधुनिक नागपुरी गायन और वादन से सांस्कृतिक संध्या को खास बना दिया।

160 स्टॉल में दिखी झारखंड की विकास यात्रा

सांस्कृतिक महोत्सव परिसर में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से करीब 160 आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, खेलकूद एवं युवा संस्कृति विभाग, गृह, कारा एवं आपदा विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग समेत कई विभाग शामिल हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से सरकारी योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों, विकास कार्यों और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

तीन दिनों तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस अवसर पर गृह, कारा एवं आपदा विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, संस्कृति निदेशक आसिफ एकराम, खादी बोर्ड के निदेशक आलोक कुमार, उद्योग निदेशक विशाल सागर, पर्यटन सचिव मुकेश कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार, तीन दिवसीय यह महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, जनजातीय कला और कलाकारों को प्रोत्साहित करने तथा सरकार की विकास यात्रा को आम लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। आगामी दो दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रदर्शनियों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0