दादा शहीद सोबरन सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अपने दादा एवं अमर शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर रामगढ़ जिले के लुकैयाटांड़ (नेमरा) स्थित शहीद स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने अमर शहीद सोबरन सोरेन के संघर्ष, बलिदान और उनके आदर्शों को याद किया।
गौरतलब है कि शहीद सोबरन सोरेन का संघर्ष झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई से जुड़ा रहा है। हर वर्ष उनके शहादत दिवस पर नेमरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0