आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, नगर निगम, जिला स्कूल और एपीआर मॉल में लोगों को बताए गए अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपाय
जिला अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति प्रकाश की अध्यक्षता में गया नगर निगम, जिला स्कूल गया एवं एपीआर मॉल परिसर में अग्नि सुरक्षा एवं अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को आगजनी की घटनाओं से बचाव और आग लगने की स्थिति में सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी गई।
गयाजी। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति प्रकाश की अध्यक्षता में गया नगर निगम, जिला स्कूल गया एवं एपीआर मॉल परिसर में अग्नि सुरक्षा एवं अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को आगजनी की घटनाओं से बचाव और आग लगने की स्थिति में सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों को अग्नि सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। साथ ही आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और सतर्कता से काम लेने, सुरक्षित स्थान पर पहुंचने तथा समय रहते अग्निशमन विभाग को सूचना देने के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त, समाहरणालय के पदाधिकारीगण, स्कूली बच्चे एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। अग्निशमन विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन परिस्थितियों में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लोगों को प्रशिक्षित करना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




