बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा के बाद जमुई पहुंचे क्रिकेटर ईशान किशन, डीएम नवीन से की मुलाकात; फिर आने का जताया भरोसा
जमुई: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ईशान किशन देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद लौटने के दौरान जमुई पहुंचे। यहां उन्होंने जिला पदाधिकारी नवीन के आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीय बातचीत हुई। ईशान किशन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर, खेल यात्रा और क्रिकेट के मैदान पर हासिल किए गए अनुभवों को साझा किया।

मुलाकात के दौरान जिला पदाधिकारी नवीन ने ईशान किशन को जमुई जिले की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जिले में पर्यटन की अपार संभावनाओं का भी उल्लेख किया।
डीएम ने भगवान महावीर की जन्मस्थली के रूप में जमुई की विशिष्ट पहचान से क्रिकेटर को अवगत कराया। इसके साथ ही नागी-नकटी पक्षी आश्रयणी, गिद्धेश्वर वन्य क्षेत्र और पंचभूर झरना सहित जिले के प्रमुख प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने इन क्षेत्रों की जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।
जिला पदाधिकारी द्वारा साझा की गई जानकारियों को ईशान किशन ने काफी रुचि और उत्सुकता के साथ सुना। जमुई की प्राकृतिक संपदा और पर्यटन स्थलों के बारे में जानने के बाद उन्होंने भविष्य में दोबारा जमुई आने की इच्छा भी जताई।
ईशान किशन की इस मुलाकात से जिले की प्राकृतिक और पर्यटन संबंधी विशेषताओं को लेकर भी चर्चा हुई। बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन के बाद जमुई पहुंचे भारतीय क्रिकेटर का डीएम के साथ यह शिष्टाचार मुलाकात खास रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0